25 Apr 2024, 01:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

 नयी दिल्ली। एक्ट्रेस कृतिका देसाई के पति और बॉलीवुड अभिनेता का बीते सोमवार को मुंबई में निधन हो गया था। वह 78 साल के थे। इम्तियाज एक्टर अमजद खान के भाई थे। उन्होंने अभिनेत्री कृतिका देसाई से विवाह की थी। इम्तियाज को 'यादों की बारात', 'प्यारा दोस्त' व नूरजहां 'जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। पति के गुजर जाने के बाद कृतिका देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अखाउंट पर एक इमोशनल पत्र इम्तियाज खान के नाम लिखा है। उन्होंने इम्तियाज के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त, मेरे फिलोस्फर, गाइड व लवर भगवान हाफिज, हम जल्द ही दोबारा मिलेंगे। '
 
इम्तियाज खान के निधन पर बॉलीवुड के कई महान सितारों ने शोक जाहीर करते हुए उन्हें शानदार एक्टर व अद्भुत इंसान बताया था। इम्तियाज का जन्म 15 अक्टूबर 1942 को पेशावर में हुआ था। उन्होंने मनोरंजन जगत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम जकरियन खान से इम्तियाज खान में बदल लिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »