16 Apr 2024, 10:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सात हिंदुस्तानी में नजर आयेगी चिन्टू और काजल राघवानी की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 12:18PM | Updated Date: Mar 20 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मकार प्रदीप सिंह अभिनेता प्रदीप पांडे चिंटू और अभिनेत्री काजल राघवानी को लेकर सात हिंदुस्तानी बनाने जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्मकार प्रदीप सिंह अपने होम प्रोडक्शन वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म सात हिंदुस्तानी बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित हो सकती है।
 
फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी की मुख्य भूमिका होगी। प्रदीप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुये फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल करंगे। यह फिल्म प्रदीप सिंह की होम प्रोडक्शन कीतीसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने पारंपारिक रीति रिवाज पर बनी फिल्म विवाह का निर्माण किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। उसके बाद दूसरी फिल्म दोस्ताना बनायी जिसके निर्देशक पराग पाटिल ही है। दिलचस्प बात यह है कि तीनों फिल्मों के अभिनेता प्रदीप पांडे चिन्टू ही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »