24 Apr 2024, 11:54:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलकश आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही है अलका याज्ञनिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2020 11:17AM | Updated Date: Mar 19 2020 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आकाशवाणी कोलकाता से अपने करियर की शुरूआत करके शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाली बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक अपने गानों से आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज कर रही हैं। अलका याज्ञनिक का जन्म कोलकाता में 20 मार्च 1965 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में हुआ। उनकी मां शुभा याज्ञनिक शास्त्रीय संगीत गायिका थी।
 
घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका याज्ञनिक की रूचि भी संगीत की ओर हो गयी और वह महज छह वर्ष की उम्र से ही अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेने लगीं। अलका याज्ञनिक ने गायिका के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत महज छह वर्ष की उम्र में कोलकाता आकाशवाणी से की जहां वह भजन गाया करती थीं। जब वह महज 10 वर्ष की थीं तभी उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गयी। यहां उनकी मुलाकात निर्माता-निर्देशक राजकपूर से हुयी।
 
राजकपूर ने अलका याज्ञनिक के गाने से प्रभावित होकर उन्हें संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलने की सलाह दी। लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल भी अलका याज्ञनिक के पार्श्वगायन से काफी प्रभावित हुये और उनसे कहा कि अभी उनकी उम्र अभी काफी कम है। वह अभी बतौर डबिंग कलाकर काम कर ले बाद में वयस्क होने पर वे उन्हें पार्श्वगायिका के रूप में काम करने का मौका देंगे। अलका याज्ञनिक ने पार्श्वगायिका के रूप में अपने सिने कैरियर की शुरूआत 1979 में प्रदर्शित फिल्म ..पायल की झंकार ..से की।
 
इस फिल्म में उन्हें एक गीत की कुछ पंक्तियां गाने का अवसर मिला। इसके बाद उन्हें फिल्म ..हमारी बहू अलका.. में भी पार्श्वगायन का अवसर मिला लेकिन कमजोर पटकथा और दोयम दर्जे के संगीत के कारण यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। लगभग दो वर्ष तक मुंबई में रहने के बाद अलका याज्ञनिक पार्श्वगायिका बनने के लिये संघर्ष करने लगी। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »