24 Apr 2024, 16:00:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जिम बंद होने के बाद भी जैकलीन ने किया योगा, शेयर की वीडियों, लोगों ने कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 2:36AM | Updated Date: Mar 18 2020 2:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और फिटनेस क्वीन ने नाम से पहचानने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने योगा करते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनके ये वीडियोज आते ही वायरल हो रहे हैं। इन पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। अभी होली के मौके पर उन्होंने 'बिग बॉस 13' के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज के साथ एक वीडियो सॉन्ग में दिखाई दी थीं। तब भी उन्हें काफी शानदार कमेंट्स मिले थे। अब जब उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दो योगा वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें उन्होंने फैन्स को फिटनेस गोल दिया है। वीडियो में वो योगा स्ट्रेच करते नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्‍शन में उन्होंने लिखा, 'स्ट्रेच से आपकी स्पाइन स्वस्थ रहती है और आप खुश रहते हैं! योगा करना मुझे बहुत पसंद हैं, फिर चाहे मैं कहीं भी हूं।' इसमें वो अपनी अपर बॉडी को स्ट्रेच करते दिखाई दे रही हैं। साथ ही अपने दूसरे वीडियो में उन्होंने फैन्स को अच्छा म्यूजिक सुनने की सलाह दी है। इसके कैप्‍शन में उन्होंने लिखा, 'इस बात का ध्यान रखें कि आप कोई अच्छा गाना सुन रहे हों और सांस लेते रहें।' इसमें वो फुल बॉडी स्ट्रेच करते नजर आ रही हैं। असल में इन दिनों कोराना के डर से फिल्म इंडस्‍ट्री के ज्यादातर लोग घरों में बैठे हैं। कोई वार्डरोब की सफाई कर रहा है तो कोई योगा कर के अपना समय गुजार रहा है। ऐसे में जैकलीन फर्नांडीज का योगा वीडियो लोगों को खासा पसंद आ रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा, आप बहुत फिट लग रही हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें हॉट बताया। हालांकि योगा आउटफिट को लेकर भी लोग काफी भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »