19 Apr 2024, 07:16:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षरा सिंह का नया गाना मिलियन व्यूज क्लब में हुआ शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 11:31AM | Updated Date: Mar 17 2020 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘इधर आने का नहीं’ मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो गया है। अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी म्­यूजिक इंडस्­ट्री में छायी हुईं हैं। उनके हर गाने, हर शोज और फिल्­मों को लेकर दर्शकों में गजब की दीवानगी है। इस साल में अब तक रिलीज उनके सभी गानों को भोजपुरी ऑडियंस ने खूब प्­यार दिया है  अक्षरा का एक टिक टॉक रैप गाना ‘इधर आने का नहीं’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और अब यह मिलियन व्यूज क्­लब में भी शामिल हो गया है।
 
इससे पहले उनका एक और होली स्­पेशल टिक टॉक गाना वायरल हुआ था, जिसके बाद अब यह गाना भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अक्षरा ने इस गाने को खुद ही गया है और अपने ऑफिसिल यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह पर ही रिलीज किया। गाने को यूट्यूब पर उनके फैंस ने काफी पसंद किया है। इस गाने के गीतकार और संगीतकार आशीष वर्मा हैं।
 
गाने का अभी म्­यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया गया है, फिर भी गाने चार्ट बस्­टर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जब अक्षरा ने इस गाने को अपलोड किया था, तब उन्­होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘‘पहले आप हम पे मरते हैं फÞरि हम आप पे मरते हैं, जब हम आप पे मरते हैं, तब आप कहीं और मरते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »