18 Apr 2024, 13:57:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गोविंदा ने रणवीर सिंह को बताया इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2020 11:08AM | Updated Date: Mar 17 2020 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने रणवीर सिंह को फिल्म इंडस्ट्री का अगला सुपरस्टार बताया है। एक अवॉर्ड समारोह के दौरान रणवीर सिंह से प्रशंसा पाने के बाद गोविंदा काफी भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर रणवीर सिंह को ‘सुपरस्टार’ कहा है। गोविंदा ने रणवीर सिंह के लिए कहा, ‘मैं आपसे (एक अवार्ड शो में) मिला और मैंने आपका डांस देखा और जिस मूव के जरिए आपने मुझे सम्मान दिया, वह भी ध्यान में है। मेरे पास एक इंसान और अभिनेता के तौर पर आपकी प्रशंसा करने के लिए शब्द नहीं हैं।
 
सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप इस उद्योग के अगले सुपरस्टार बनें।’ गोविंदा ने कहा, ‘‘मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आपको अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत का सुपरस्टार बनते देख रहा हूं। मुझे अच्छा लगता है आपको चमकते और ऊंचे उठते हुए देखना। भगवान आप पर कृपा करें और ढेरों शुभकामनाएं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »