20 Apr 2024, 08:26:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आनंद एल राय का कहना है कि वह सलमान खान को लेकर फिल्म नहीं बना रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा हो रही थी कि सलमान खान को आनंद एल राय ने फिल्म के लिए अप्रोच किया है। कहा जा रहा था कि फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश पर बेस्ड होगी। फिल्म में सारा अली खान के फीमेल लीड में होने की खबरें थीं। अब आनंद ने इस खबर के सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि यह खबर महज अफवाह है। 

आनंद ने कहा कि उन्होंने कभी भी सलमान से  स्क्रिप्ट के साथ मुलाकात नहीं की है। सलमान और आनंद ने फिल्म जीरो में साथ काम किया था। इस फिल्म में सलमान ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। सलमान इन दिनों फिल्म राधे में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पटानी की भी अहम भूमिका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »