17 Apr 2024, 01:16:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोट में फंसे स्टूडेंट के बाल तो शाहरुख खान ने ऐसे सुलझाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 1:27PM | Updated Date: Feb 27 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने La Trobe University द्वारा विजेता घोषित की गई पीएचडी छात्रा को सम्मानित किया। यह स्कॉलरशिप केरल के त्रिशूर की शोधकर्ता गोपिका कोट्टनथरायिल भासी को सौंपी गई। इस खास मौके पर वे जब गोपिका को कोट पहना कर सम्मान दे रहे थे तभी स्टूडेंट के बाल उसमें फंस गए। जिसे सुलझाने में शाहरुख उनकी मदद करते हुए नज़र आए। ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
इस बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि ये शाम गोपिका और उनके परिवार के लिए है। अभिनेता ने गोपिका के पैरेंट्स की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अपनी बेटी को इतना पढ़ने का मौका दिया। उसे उत्साहित किया। आप काबिले तारीफ हैं। शाहरुख ने गोपिका को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस संसार को सुंदर बनाने के लिए तुम जो भी करना चाहती हो वो करो। बता दें, लगभग 800 भारतीय महिलाओं में से गोपिका को इस अवार्ड के लिए चुना गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »