20 Apr 2024, 20:43:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

असीम रियाज को इस फिल्‍म में मिला ऑफर, इस हसीना साथ आएंगे नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:24AM | Updated Date: Feb 25 2020 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस सीजन 13 खत्म हुए एक सप्ताह का समय हो चुका है, मगर शो के लिए लोगों के कंटेस्टेंट्स को लेकर लोगों की दीवानगी अभी भी जारी है। हाल ही में खबर आईं है कि असीम रियाज को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने एक बड़ी फिल्म ऑफर की है। सिर्फ इतना इस ऑफर के बाद से ही असीम ने भी बॉलीवुड में एंट्री मारने के लिए जी-जान से मेहनत करना शुरू कर दिया है। बता दें, असीम ने इस फिल्म और किरदार को लेकर कुछ भी बताने से साफ़ इंकार कर दिया है और फैंस जल्द ही उन्हें बड़े परदे देखने के लिए बेताब हैं।
 
फिलहाल जो खबर सामने आई है वो यह है कि असीम जल्द ही बॉलीवुड की खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेसेस में एक जैकलीन फर्नांडिस के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। कुछ समय पहले असीम रियाज के फैन क्लब ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा है "असीम रियाज जल्द ही एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं, जिसे भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा"।
 
अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट आने के बाद ही पता चलेगा। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में शूट किया जएगा। कुछ दिनों पहले मशहूर फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी डी थी कि "आसिम रियाज करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 3' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना संग नजर आएंगे।" हालांकि बाद में खुद करण जौहर ने इस सब अफवाहों को बेकार बताया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »