25 Apr 2024, 13:23:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस हॉट अभिनेत्री को लेकर आशिकी 3 बनाएंगे मोहित सूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:23AM | Updated Date: Feb 25 2020 1:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड डारेक्‍टर मोहित सूरी ने कहा कि वह आलिया भट्ट को लेकर ‘आशिकी 3’ बना रहे हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी काफी बज्ज बना हुआ है। बीते दिनों खबरें आई थी कि इस फिल्म के लिए निर्देशक आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करने वाले है। इन दोनों ही स्टार्स ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसमें इनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। इसके बाद दोनों को दर्शकों ने फिल्म कपूर एंड सन्स में भी देखा था। इसी फिल्म के साथ दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थी। हालांकि जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
 
अब ऐसे में दोबारा इन दोनों स्टार्स का एक साथ आना दर्शकों में हैरानी जता रहा है। हालांकि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में मोहित सूरी ने इन खबरों को नकार दिया।  एक इंटरव्यू में मोहित सूरी ने कहा, ‘मैं अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। आशिकी 3 के लिए मुझे कहानी के साथ-साथ म्यूजिक भी पहले चाहिए ताकि फिर मैं काम कर सकूं। सिद्धार्थ मेरा दोस्त है और हम साथ उठते-बैठते हैं। लेकिन फिल्म के लिए कोई भी अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।’

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »