28 Mar 2024, 20:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मम्‍मी श्रीदेवी को याद कर रोईं जाह्नवी, फोटो शेयर कर कहा- मैं हर रोज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 1:22AM | Updated Date: Feb 25 2020 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद देशभर के लोगों को बड़ा झटका लगा था। श्रीदेवी की आज दूसरी डेथ एनिवर्सिरी है। ऐसे में उनकी बेटी और बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट कर अपनी मां को याद किया है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी मां के पदचिन्हों पर चलते हुए बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने की कोशिश में है। लेकिन अदाकारा की अक्सर अपनी मॉम से तुलना होती रहती है। दुखद ये है कि श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू होते हुए नहीं देख पाई थी।
 
अदाकारा की मौत जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क की शूटिंग के दौरान ही हो गई थी। जिसके बाद कपूर परिवार के साथ-साथ पूरा देश भी सन्न रह गया था। हालांकि इस दौरान जाह्नवी कपूर ने बेहद हिम्मत और समझदारी से काम लेते हुए अपनी मां के सपने को पूरा किया और 'धड़क' के बाद धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की दूसरी डेथ एनिवर्सिरी पर मां के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं हर रोज आपको याद करती हूं।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »