20 Apr 2024, 16:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तलाक लेने के 6 साल बाद वापस लौटी पति के पास, अब किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 3:31PM | Updated Date: Feb 24 2020 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और पत्‍नी सुजैन खान के बीच 6 साल पहले तलाक हुआ था। लेकिन इन दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। हाल ही में दोनों एक साथ शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करते हुए नजर आए। आप में से कई लोग नही जानते होंगे की ऋतिक और सुजैन का तलाक 370 करोड़ में हुआ था। जो अब तक सबसे महंगे तलाक में से एक है। साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे। 
दोनों भले ही अभी एक रिश्ते में नही है लेकिन अब वो पति और पत्नी की तरह साथ में ही नजर आते है। बीते दिन महाशिवरात्रि थी। इस पावन पर्व पर दोनों और भी करीब आ गए। सुजैन मुस्लिम होने के बाद भी भगवान शिव की भक्त है। ऋतिक उनके साथ ही मुंबई के एक शिव मंदिर में भगवान के दर्शन करने आये।
 
सुजैन और ऋतिक ने वहां जल से शिवलिंग का अभिषेक किया और फिर महाआरती भी की। सुजैन सफेद सलवार सूट में बहुत प्यारी लग रही थी। वही उनके दोनों बेटे रेहान और रिदान भी साथ में नजर आए। सुजैन और ऋतिक को इस तरह मंदिर में साथ देख फैंस काफी खुश हो गए। कुछ ने तो यह तक कमेंट किया कि इसी मंदिर में ही शादी कर लो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »