29 Mar 2024, 10:35:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनायी शाहिद कपूर ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 11:43AM | Updated Date: Feb 24 2020 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किये जाते है जिन्होंने अपनी रोमांटिक छवि के जरिये दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनायी है। 5 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्में शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता हैं। शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की। बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म के लिये शाहिद कपूर फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये। 

‘इश्क विश्क’ के बाद शाहिद कपूर ने ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दीवाने हुये पागल’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिखर’, ‘36 चाइना टाउन’, ‘चुप चुप के’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन ये सभी फिल्में टिकट खिड़की पर ढेÞर हो गयी। वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके साथ हीं शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई पहचान बनाने में कामयाब हो गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »