20 Apr 2024, 12:54:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता की 32 साल पुरानी शादी खतरे में, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 1:32AM | Updated Date: Feb 22 2020 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बेहतरीन बॅालीवुड अभिनेता रघुवीर यादव की 32 साल पुरानी शादी अब टूटने के कगार पर है। जी हा, रघुवीर यादव की 32 साल पुरानी शादी अब मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्टर की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने ने बांद्रा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट में अलग होने की आचिका दायर की है। रघुवीर यादव की पत्नी का नाम पूर्णिमा खरगा है।
 
बांद्रा कोर्ट में दायर आचिका में पूर्णिमा खरगा ने रघुवीर यादव से 1 लाख रुपए के अंतरिम रखरखाव और 10 करोड़ रुपए के गुजारा भत्ते की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्णिमा खरगा ने पति रघुवीर यादव की पार्टनर और मैनेजर रोशनी अर्चजम को याचिका में शामिल किया है। आपको बता दें, रघुवीर और पूर्णिमा की शादी को 32 साल हो गए हैं। इन दोनों का 30 साल का बेटा है जोकि इस समय अपनी मां के साथ रहता है। बता दें, साल 1988 में रघुवीर और पूर्णिमा की शादी हुई थी। उस दौरान पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक नर्तकी थी।
 
पूर्णिमा के अनुसार, रघुवीर के एक्टिंग करियर के लिए मैंने अपना करियर छोड़ दिया। इसके बाद रघुवीर कामयाबी होते गए। इसके बाद 1995 में वो पत्नी पूर्णिमा और अपने पांच साल के बच्चे को छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने ने कभी भी हमारे बारे में जानने की कोशिश नहीं की। अपनी दायर याचिका में पूर्णिमा ने कहा- ‘मुझे रघुवीर पर भरोसा था कि वो उनके प्रति वफादार रहेंगे और वो अपने वैवाहिक सभी कर्तव्यों को पूरा करेंगे। इसके बाद उनको इस बात का संदेह हो गया था कि उनकी एक सह-कलाकार के साथ संबंध है। इसके बाद उन्होंने शादी को टूटने से बचाने की काफी कोशिश की लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ इसके बाद रघुवीर ने खुद तलाक के लिए यचिका दायर की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »