23 Apr 2024, 16:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, शाहरुख खान दुखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 1:42PM | Updated Date: Feb 21 2020 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाहरुख खान ने ‘स्वदेश' फिल्म में काम कर चुकीं किशोरी बलाल के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को कहा कि उनकी बहुत याद आएगी। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बेंगलुरु में एक निजी अस्पताल में मंगलवार को किशोरी बलाल का निधन हो गया। वह 82 साल की थीं।
शाहरुख खान ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस किशोरी बलाल को याद किया है।  किशोरी बलाल ने शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में कावेरी अम्मा का किरदार निभाया था।
 
दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की वेटरन एक्ट्रेस किशोरी बलाल के निधन की ख़बर से फ़िल्म जगत को झटका लगा है। 82 साल की किशोरी को हिंदी सिनेमा के दर्शक स्वदेस की कावेरी अम्मा के रूप में पहचानते हैं। बेंगलुरु के अस्पताल में उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। शाह रुख़ ख़ान ने कावेरी अम्मा को याद करके भावुक ट्वीट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा- ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। किशोरी अम्मा की बहुत याद आएगी। ख़ासकर, वो जिस तरह से मुझे स्मोकिंग करने पर डांटती थीं। अल्लाह उनकी देखभाल करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »