25 Apr 2024, 16:20:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍म 'चेहरे' का लुक आया सामने, ऐसे दिखेंगे अन्नू कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 1:14AM | Updated Date: Feb 21 2020 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिल्म इंडस्ट्री के वेटरन ऐक्टर अन्नू कपूर का 20 फरवरी यानी गुरुवार को जन्मदिन था। वह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' में नजर आएंगे। वहीं, मेकर्स ने जन्मदिन के मौके पर फिल्म में अन्नू कपूर का लुक का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में वह सिख अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
 
फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन का लुक पहले ही सामने आ चुका है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म 'चेहरे' के बारे में बताया जा रहा है कि यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर है जिसकी कहानी एक फ्रेंड ग्रुप के बारे में है। इस ग्रुप में कुछ लोग रिटायर्ड लॉयर हैं और वे शिमला के एक बंगले में एक साइकोलॉजिकल गेम खेलने के लिए मिलते हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बड़े बिजनसमैन के किरदार में दिखेंगे और अमिताभ एक वकील के किरदार में नजर आएंगे।
 
डायरेक्टर रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के अलावा रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डीसूजा, अन्नू कपूर, सिद्धांत कपूर, धृतमान चक्रवर्ती, रघुवीर यादव और समीर सोनी भी अहम किरदारों में हैं। यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 17 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म 'चेहरे' को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताते चलें कि पहले यह फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली थी फिर डेट बदलकर 24 अप्रैल की गई। फिलहाल अब यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »