29 Mar 2024, 14:39:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Krrish 4 से प्रियंका चोपड़ा का पत्ता साफ, होगी इस अभिनेत्री की एटंरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 1:06AM | Updated Date: Feb 21 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन की फिल्म कृष 4 मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रितिक रोशन के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी प्रत्येक खबर को लोग जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सूत्रों की मानें तो कृष 4 फिल्म पर काम शुरू हो गया है। रितिक रोशन के पिता की बीमारी के कारण लंबे समय से फिल्म पर काम नहीं चल रहा था। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। इसीलिए फिल्म के अन्य स्टार कास्ट की खोज की जा रही है। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार फिल्म में नई हीरोइन की एंट्री होने जा रही है। रितिक रोशन ने उनके साथ फिल्म सुपर-30 में काम करने वाली हीरोइन मृणाल ठाकुर को साइन करने की सलाह दी है।
 
रितिक रोशन से उम्र में 18 साल छोटी होने के बावजूद मृणाल ठाकुर और रितिक रोशन की जोड़ी बहुत अच्छी लगती है। शादी के बाद अपने पति के साथ अमेरिका में खुशहाल जिंदगी जी रही प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। फिल्म में अगर विलेन की बात की जाए तो रितिक रोशन खुद इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं। इस तरह रितिक रोशन फिल्म में विलेन और हीरो दोनों का किरदार निभाएंगे। खबरों के मुताबिक राकेश रोशन के बीमार होने की वजह से फिल्म का निर्देशक संजय गुप्ता करने वाले थे। लेकिन राकेश रोशन ने यह बात गलत बताते हुए पुष्टि की है कि वह ही कृष 4 का निर्देशन करेंगे। उम्मीद करते हैं हमेशा की तरह कृष-4 भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »