29 Mar 2024, 04:35:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान ने इस मुख्यमंत्री को बताया अपना छोटा भाई, कहीं ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 1:06PM | Updated Date: Feb 20 2020 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 21वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। इस दौरान ये कॉन्फ्रेंस भोपाल में आयोजित की गई। जहां सलमान के साथ जैकलीन फर्नाडीस भी नजर आई। सलमान खान इस साल आईफा में ना सिर्फ शामिल होगें बल्कि इसकी मेजबानी भी करेंगे वही इस दौरान उनका एक्टर रितेश देशमुख भी साथ देने वाले है।
 
इस दौरान सलमान खान ने मध्य प्रदेश के शहर इंदौर की बचपन की यादें ताजा की। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें भी शेयर की। सलमान खान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी मुलाकात की और उन्हें अपना छोटा भाई बताया। इंदौर में जन्मे सलमान ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा, ‘यहां आकर मुझे लगता है कि मैं अपने घर के मैदान में बैठा हूं। बचपन में पिता के साथ जीप में बैठकर मुंबई से इंदौर आता था और कुछ माह यहां रहने के बाद वापस लौट जाता था। हमारी पैतृक संपत्ति इंदौर में है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »