19 Apr 2024, 10:28:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सपना चौधरी ने एकबार फिर अपने फैंस को चौंकाया, वो भी ऐसा की जिसे उनके फैंस भी नहीं पचा पा रहें। दरअसल बात यह है कि हरियाणवी बाला सपना चौधरी ने शादी कर ली है, वो भी एक हरियाणवी एक्टर के साथ। जिसके रस्म को आप इस वीडियो में देख सकते है। आपको बता दें कि सपना ने यह शादी रियल नहीं रेल यानी की काल्पनिक की है, वो भी इस गाने के लिए। दरअसल इस वीडियो में सपना एक नवविवाहित वधु के रूप में नजर आ रही है।
 
जिस दौरान वे शादी के उन विधियों को अपना रही है, जो शादी के दौरान किया जाता है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 4,999,854 बार देखा जा चुका है, जिसे 22 मार्च 2019 में अपलोड किया गया था। सोनोटेक के इस वीडियो में सपना दुल्हन के भेस में दिखाई दे रही हैं और पब्लिक उनको काफी पसंद भी कर रहे है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के करीब 22 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं फेसबुक पर भी उनके करीब 30 लाख चाहने वाले हैं।
 
यानि हर प्लेटफॉर्म पर सपना चौधरी छाई हुई हैं। आपको बता दें कि सपना अपने गाने मेरे आंख्या सो काजल के फेमस होने के बाद सुर्खियों में आई, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसके अलावा वे इंग्लिश मीडियम जैसे भी गानें में नज़र आ चुंकी है। आपको बता दें कि सपना पहले हरियाणा में रागिनी कार्यक्रमों में परफॉर्म किया करती थीं लेकिन धीरे धीरे उनकी प्रसिद्धि बढ़ती चली गई और बॉलीवुड तक में उन्होंने अपने काम का लोहा मनवाया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »