29 Mar 2024, 15:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की ये 3 फिल्‍मों की रिलीज डेट में हुआ बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 1:24AM | Updated Date: Feb 18 2020 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करण जौहर ने खुद ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। करण जौहर के मुताबिक 'अंग्रेजी मीडियम' जो पहले 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब 13 अप्रैल को पर्दे पर आएगी। वहीं, उनकी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' जो पहले 13 अप्रैल को आनी थी, अब वह रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूही अफजा' की जगह 24 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं, रूही अफजा अब 5 जून को रिलीज होगी।
 
यह जानकारी शेयर करते हुए करण ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'इंडस्ट्री में दोस्ती दुर्लभ है। पर, जहां वह मौजूद है, वहां मजबूती से है। यही वजह है कि हमने और दिनेश विजान ने अपनी फिल्मों के डेट को बदलने का निर्णय लिया है। अब दिनेश की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' एक सप्ताह पहले 13 अप्रैल को रिलीज होगी।' उधर, 'रूह अफजा' के ऐक्टर राजकुमार राव ने जानकारी दी है कि उनकी फिल्म अब 5 जून को रिलीज होगी।
 
करण ने कहा, 'मेरी फिल्म 'गुंजन सक्सेना' अब 'रूह अफजा' की जगह 24 अप्रैल को आएगी।' बता दें कि 'गुंजन सक्सेना' में जाह्नवी कपूर लीड भूमिका में हैं। बता दें कि यह फिल्म पहली महिला कअऋ पायलट गुंजन सक्?सेना पर बनी बायॉपिक है। जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्?म 'तख्?त' में भी नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी काम दिखाई देंगी।
 
'अंग्रेजी मीडियम' के कारण अब करण जौहर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' के ट्रेलर लॉन्च डेट पर भी असर पड़ा है। निमार्ता कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही ट्रेलर को लेकर नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »