25 Apr 2024, 19:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता को अपनी जान से भी ज्यादा चाहती थी माधुरी दीक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:20PM | Updated Date: Feb 16 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

माधुरी दीक्षित को आप बखूबी जानते होंगे। वह भारत की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। माधुरी दीक्षित पिछले कई सालों से अपनी अभिनय से लोगों का मनोरंजन करती आ रही है। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित लोगों की धड़कन हुआ करती थी। बॉलीवुड के ही एक अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कभी माधुरी दीक्षित अपनी जान से ज्यादा चाहती थी। वह अभिनेता कोई और नहीं संजय दत्त है। संजय दत्त बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने 90 के दशक में बहुत फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसी दौरान इन दोनों के बीच प्यार हो गया था। जानकारों की मानें तो माधुरी दीक्षित संजय दत्त को अपनी जान से भी ज्यादा चाहती थी और उनसे शादी करना चाहती थी। संजय दत्त उस दौरान पहले से ही शादीशुदा थे। इसलिए यह रिश्ता माधुरी दीक्षित के परिजनों को मंजूर नहीं था। माधुरी दीक्षित ने अपने परिवार की बात मानते हुए संजय दत्त से दूरी बना ली और यह दोनों अलग हो गए। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »