25 Apr 2024, 21:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर श्रॉफ संग काम करना आशीर्वाद जैसा : प्रिंस गुप्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:04PM | Updated Date: Feb 16 2020 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'डांस इंडिया डांस' से चर्चा में आए प्रिंस गुप्ता ने 'बागी 3' का गाना 'दस बहाने' से बॉलीवुड में कोरियोग्राफर के तौर पर डेब्यू किया था। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के साथ गाने पर काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इस बारे में प्रिंस ने कहा, "इस गाने का हिस्सा बनकर काफी अच्छा लग रहा है।
 
मेरे पहले बॉलीवुड गाने को सोलो कोरियोग्राफर के तौर पर कोरियोग्राफ करना किसी सपने के सच होने के जैसा है। टाइगर सर और श्रद्धा मैम इंडस्ट्री के सबसे अच्छे डांसर हैं और उनके साथ मेरा डेब्यू होना किसी सच्चे आशीर्वाद की तरह है। कोरियोग्राफर ने आगे कहा, "बल्कि, टाइगर सर और मैंने कई परियोजनाओं पर साथ काम भी किया है, जब मैं अहमद खान सर का सहायक था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »