24 Apr 2024, 09:06:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मशहूर अभिनेत्री बोलीं - जाने का है पर कोई बुलाती ही नहीं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 11:46AM | Updated Date: Feb 16 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व प्रेमी मेल्विन लुइस द्वारा सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट करने के बाद अब अभिनेत्री सना खान ने कुछ व्यक्तिगत संदेशों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इन व्यक्तिगत संदेशों के स्क्रीनशॉट्स में कोई अज्ञात व्यक्ति सना को लुइस और एक लड़की के बारे में बता रहा है। लुइस और यह शख्स एक-दूसरे से परिचित हैं। इन संदेशों में वह अज्ञात व्यक्ति उस लड़की के नाम का खुलासा नहीं करता है, लेकिन दोनों किस तरह से मिले यह जरूर बताता है और इस बात की भी जानकारी देता है कि दोनों की एक-दूसरे से व्हाट्स ऐप पर बात होती है। लुइस ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
 
पोस्ट में लुईस एक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं जिस पर लिखा है, "बुलाती है मगर जानेका नहीं।" इस पर सना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जो लड़के स्टेटस डाल रहे हैं 'बुलाती है मगर जाने का नहीं'..उनको बता दूं सच्चाई तो यह है..'जाने का है पर कोई बुलाती ही नहीं'..। सना ने हाल ही में कोरियोग्राफर मेल्विन संग अपने रिश्ते के टूटने की बात की। उन्होंने लुइस पर बार-बार धोखा देने का आरोप लगाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »