23 Apr 2024, 15:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दूसरी बार मां बनीं से मशहूर अभिनेत्री - शेयर की तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 11:41AM | Updated Date: Feb 16 2020 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन के घर खुशखबरी आई है। वो दूसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने उसका नाम लियो रखा है। इसकी जानकारी लीजा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पेज पर दी है। लीजा ने अपने दोनों बेटों के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और हाथ पकड़े हुए हैं। तस्वीर के साथ लीजा ने लिखा- 'इस छोटे से आशीर्वाद ने मेरे दिल को छू लिया। ये पहले कभी नहीं हुआ था। मैं पूरी तरह से निशब्द हो गई हूं। तुम दोनों को देखते रहने से अच्छा कुछ भी नहीं है।
 
मुझे यकीन नहीं आ रहा है कि मैं तुम्हारी मां हूं।लीजा आगे लिखती हैं कि 'लियो और जैक'। भाई। और मेरे हमेशा के वेलेंटाइन- कल हमारी मुलाकात की 5वीं सालगिरह थी, 13 फरवरी शुक्रवार, जिसके बाद जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। तुम्हारा शुक्रिया पति, मेरे साथ परिवार बनाने के लिए। बीते साल अगस्त महीने में लीजा हेडन ने एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। तस्वीर में लीजा अपने पति डिनो लालवानी और बेटे के साथ नजर आ रही थीं। तीनों पानी के अंदर खड़े थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »