20 Apr 2024, 19:50:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कुंवारी अभिनेत्री बोलीं - सुबह शादी हुई, शाम 4 बजे टूट गई..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 11:37AM | Updated Date: Feb 16 2020 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की खबरें बीते कुछ समय से लगातार सामने आ रही थी। अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर बोलते हुए कहा कि उन्हें भी उनकी शादी के बारे में बताया जाए। 
 
ऋचा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, 'सुबह 9 बजे हमारी शादी हुई, 4 बजे हमारी शादी टूट गई। यार आप लोग तय कर लो  और हमें बता दो। हम देख लेंगे। जब आप ये सब कर ही रहे हो तो जरा बच्चों के नाम भी सोच लें। हमारे बच्चे किस स्कूल में जाएंगे। सुना है डोनेशन लगता है दे देना प्लीज.. लव यू । 
 
आपको यहां बता दें कि मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जून-जुलाई के महीने में शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी समारोह दिल्ली और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। दोनों परिवार संभावित स्थानों की एक लिस्ट तैयार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें तारीख तय होने के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »