24 Apr 2024, 00:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दूसरी बार मां बनी बॉलीबुड की यह अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 1:01AM | Updated Date: Feb 16 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन दूसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने बेटे को जन्म दिया है। लीजा ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है। बेटे जैक और लियो की बेहद प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए लीजा ने लिखा है "इस छोटे से आशीर्वाद ने मेरे दिल को छुआ लिया है। और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जिस प्यार से मैं आप दोनों को देख रही हूं मेरे पास कुछ भी कहने के लिए शब्द नहीं हैं और विश्वास नहीं होता कि मैं आपका मां हूं। 'लियो और जैक' #ब्रदर्स और मेरी हमेशा के लिए वैलेंटाइन- कल हमारी 5 साल की सालगिरह थी

जिस दिन हम मिले थे, 13 फरवरी को शुक्रवार के दिन, लाइफ कभी भी एक जैसी नहीं रही। मेरे साथ परिवार को बनाने के लिए थैंक यू।" लीजा ने साल 2016 के अक्टूबर के महीने में डीनो लालवानी (Dino Lalvani) से शादी की थी और 17 मई, 2017 को उन्होंने एक बेटे जैक (Zack) को जन्म दिया था। लीजा जब दूसरी प्रेग्नेंट हुई तो उन्होंने यह जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए भी फेंस के साथ शेयर की थी। और कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी भी हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »