26 Apr 2024, 02:12:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

महेश भट्ट प्रतिष्ठित निर्देशकों में से एक : श्रुति सेठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 3:28PM | Updated Date: Feb 15 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री श्रुति सेठ प्रतिष्ठित फिल्मकार महेश भट्ट के नए टीवी शो 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। श्रुति ने कहा, 'महेश सर मनोरंजन जगत के प्रतिष्ठित फिल्मकारों में से एक हैं और बाकी लोगों की तरह ही मैंने भी सपना देखा था कि एक दिन उनके साथ काम करूंगी। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह मौका मिला।'
 
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'दिल जैसे धड़के..' में एक अनोखी और आकर्षक कहानी दिखाई गई है और इसकी दिलचस्प स्क्रिप्ट ने ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया। मैंने महेश सर से बहुत कुछ सीखा और आगे भी ज्यादा से ज्यादा सिखने की उम्मीद करती हूं।' 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' को महेश भट्ट बना रहे हैं और इसका निर्माण व निर्देशन गुरुदेव भल्ला कर रहे हैं। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »