29 Mar 2024, 07:30:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वरुण धवन के एक थप्पड़ से नीचे गिरे असीम रियाज, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 3:25PM | Updated Date: Feb 15 2020 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' के फिनाले के लिए अब बस कुछ ही घंटे ही बाकी हैं। फिनाले से पहले शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट असीम रियाज की फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो और वीडियो में असीम रियाज बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में वह वरुण धवन साथ किसी फाइट सीन को करते हुए दिख रहे हैं। 

फिल्म के इस क्लिप में असीम कई सारे लड़कों के साथ वरुण को मारने के लिए आते हैं, लेकिन खुद एक थप्पड़ खाकर बेहोश हो जाते हैं। इस एक्शन सीन में असीम को हाथ में हॉकी स्टिक के साथ वरुण को मारने के लिए उनकी ओर जाते देखा जा सकता है, लेकिन खुद वरुण के एक वार से ही घायल हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »