29 Mar 2024, 03:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए 14 फरवरी का दिन काफी खास है। दरअसल आज से 20 साल पहले इसी तारीख को प्रियंका चोपड़ा ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता था और मिस वर्ल्ड क्राउन अपने सर पर सजा लिया था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने उस दिन को याद कर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है। 
 
मिस वर्ल्ड का खिताब पहले उस दिन की तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है "18 वर्ष की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी। साल 2000 था। ऐसा लग रहा है, जैसे यह कल का ही दिन हो, जब मैं अपने इस सपने को जी रही थी। अब 20 साल बाद, यथास्थिति को बदलने के लिए मेरा उत्साह उतना ही मजबूत है और मैं जो कुछ भी करती हूं वह उसके मूल मे है। मुझे सच में विश्वास है कि लड़कियों में बदलाव लाने की शक्ति है यदि उन्हें वे अवसर मिलें, जिनकी वह हकदार हैं।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की उम्र 38 साल है। प्रियंका अपने पति निक जोनास से 10 साल बड़ी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट देखने को मिली है। इस कोलाज तस्वीर की बात करें तो इसमें एक तरफ मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने के मिल रही है वहीं दूसरी तरफ निक जोनास की साल 2000 की एक तस्वीर लगाई गई है जिसमें वो स्कूल ब्वॉय लग रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »