28 Mar 2024, 16:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वैलेंटाइन डे के मौके पर सोनम ने पति आनंद को किया Kiss

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:58AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैलेंटाइन डे को बॉलीवुड स्टार्स अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे है। इसी क्रम में अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी और पति आनंद आहूजा की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो पति को किस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, "जुलाई 2016 की हमारे पहले पैरिस ट्रिप की तस्वीर. हमे एफिल टावर की पिक्चर लेनी थी, "I Love you my valentine. अपने इमोशन्स में इतना तेज दिमाग और सादगी भरा होने के लिए शुक्रिया. मैं इससे पहले कभी भी इतनी खुश नहीं हुई थी।" वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस इन फोटो को तेजी से लाइक कर रहे हैं। फोटो शेयर करने के बाद उन्हें अबतक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स में फैन्स दोनों की तारीफें कर रहे हैं।    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »