20 Apr 2024, 17:26:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने करण को दी Kiss, देखें ये रोमांटिक...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 12:29PM | Updated Date: Feb 14 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड का फेमस कपल एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग वैलेंटाइन डे बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करण को वैलेंटाइन डे विश किया है। बता दें कि फोटो में बिपाशा ने करण को Kiss करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके सामने की टेबल पर फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता और केक रखा हुआ है। इस दौरान बिपाशा रेड कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं करण डेनिम लुक में काफी कूल लग रहे हैं।
 
बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी की बात की जाए तो दोनों स्टार्स फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे। इस फिल्म से दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई थी। वहीं कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया और 30 अप्रैल, 2016 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी को इस साल अप्रैल में 3 साल पूरे हो जाएंगे। वहीं खबर है कि 2019 में रिलीज होने जा रही फिल्म 'आदत' में दोनों एक साथ नजर आ सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »