28 Mar 2024, 19:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'गर्लफ्रेंड' संग सलमान ने किया वैलेंटाइन डे प्लान, ऐसे करेंगे सेलिब्रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 12:04AM | Updated Date: Feb 13 2020 8:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वैलेंटाइन डे बॉलीवुड स्टार्स के लिए प्यार की सौगात लेकर आता है. सभी स्टार अपने वैलेंटाइन को स्पेशल बनाने में लगे हैं। एक्टर सलमान खान का भी वैलेंटाइन डे प्लान का खुलासा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान अपना वैलेंटाइन कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संग मनाएंगे। खबरें हैं कि सलमान वैलेंटाइन पर एक पार्टी होस्ट करने वाले हैं। वो वैलेंटाइन थीम डिनर देंगे. पार्टी सलमान अपने घर पर देंगे। इस पार्टी में सलमान के करीबी लोग शामिल होंगे। इस पार्टी में सलमान की पूरी फैमिली भी शामिल होगी।
 
बता दें कि कुछ समय पहले सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे अरहान खान के साथ आधी रात को साइकिल राइड करते नजर आए। सलमान का ये स्पोर्टी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। बॉल्कबस्टर हिट भारत के बाद सलमान फिल्म दबंग 3 लेकर आए। दबंग 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। इसे क्रिटिक्स से कुछ खास सराहना नहीं मिली। ज्यादातर रिएक्शन में फिल्म की कहानी को बिना सिर पैर की और बेहिसाब गानों से भरी हुई बताया गया. अब सलमान खान के पास दो फिल्में है। एक तो राधे और दूसरी कभी ईद कभी दिवाली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »