24 Apr 2024, 07:58:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री सयानी गुप्ता 'व्हेयर द विंड ब्लोज' का सह-निर्माण करने के लिए तैयार हैं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो उन्हें एकमात्र प्रोटागोनिस्ट (नायिका) के रूप में पेश करेगी। इसके निर्देशक करमा टकपा हैं, जिनकी फिल्में 'रलंग रोड' और 'मोर मन के भरम' को विभिन्न फिल्म महोत्सवों में दिखाया गया है। एक सूत्र के अनुसार, "फिल्म के बारे में दिलचस्प तथ्य यह है कि पूरी फिल्म हिमालय में फिल्माई गई है। कलाकारों और चालक दल ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक चढ़ाई की। वहां का औसत तापमान शून्य से 27 डिग्री सेल्सियस नीचे के आसपास था। सयानी के साथ केवल सात लोगों का क्रू चढ़ पाया और 26 दिनों में शूटिंग पूरी कर ली।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »