29 Mar 2024, 21:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सैफ अली खान ने लोगों को दिया ज्ञान,कहा- मुंबई,मुंबई नहीं बल्कि..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 1:02AM | Updated Date: Jan 28 2020 2:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर अनोखे ज्ञान से सुर्खियों में है। हाल ही में सैफ अली खान ने सोशल मीडिया पर एक अनोखा ज्ञान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार सैफ अली खान ने इतिहास को लेकर कमेंट नहीं किया है, बल्कि मुंबई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। दरसअल, सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कार इंटरव्यू के दौरान अंधेरी को मुंबई का हिस्सा नहीं बता रहे हैं।
 
इस इंटरव्यू में एंकर कहते हैं, 'हम बॉम्बे की ड्राइव पर हैं और इसे बॉम्बे जर्नी कहते हैं।' इसके बाद सैफ अली खान कहते हैं, 'टेक्नीकली आप जिसे बॉम्बे कह रहे हैं यह मुंबई है और यह मुंबई भी नहीं है बल्कि ये अंधेरी है।' इस स्टेटमेंट के बाद लोग सैफ अली खान के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब यूजर्स का कहना है कि सैफ अली खान को इतिहास के साथ ही ज्योग्राफी की भी जानकारी नहीं है, वहीं लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »