29 Mar 2024, 05:18:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कार्तिक आर्यन की दीवानी हो गईं यह अभिनेत्री, किया खुलेआम ऐलान !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 1:15AM | Updated Date: Jan 22 2020 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस 13 हर गुजरते दिन के साथ बेहद ड्रामेटिक होता जा रहा है। बिग बॉस के फैन क्लब पर शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। बीतें वीकेंड में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी फिल्म 'लव आज कल' का प्रमोशन करने आए। इस दौरान बिग बॉस की चहेती कंटेस्टेंट शहनाज गिल ने एक बड़ा खुलासा किया। शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की जबरा फैन हैं। बीते वीकेंड के वार में शहनाज गिल ने कार्तिक के लिए अपनी दीवानगी का इजहार किया।
 
शहनाज गिल ने खुलासा किया कि वे कार्तिक आर्यन को लंबे समय से पसंद कर कर रही हैं। वे कार्तिक को अपनी तस्वीरें और डायरेक्ट मैसेज भेजा करती थीं।  शहनाज ने कहा- मैं कार्तिक की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने आई लव यू सिर्फ उन्हें ही बोला है। मैंने इतने लोगों को फॉलो कर अनफॉलो किया है। लेकिन कार्तिक को जिंदगी में हमेशा फॉलो किया है। ये सब प्यार का पंचनामा से शुरू हुआ है। शहनाज गिल ने आगे कहा कि मैं कार्तिक आर्यन की तस्वीरें हर हालत में देखती हूं। मैंने इन्हें इतने सारे मैसेज किए हुए हैं। लेकिन इन्होंने आज तक मेरे मैसेज नहीं खोले हैं। मैं इन्हें अपनी तस्वीरें भी भेजती रहती हूं। 
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »