29 Mar 2024, 00:51:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री के जुडवां बच्चों ने तोड़ा दम - पैदा होते ही...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 3:38PM | Updated Date: Jan 21 2020 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री शिखा मिश्रा के जुड़वा प्रीमेच्योर नवजात शिशुओं का निधन हो गया है। शिखा मिश्रा फिलहाल मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिलीवरी की तारीख से दो महीने पहले ही प्रीमेच्योर किड्स के जन्म की प्रसव पीड़ा होने पर शिखा मिश्रा को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां दो प्रीमेच्योर नवजात शिशु, पहला लड़का पैदा हुआ, जिसकी जन्म के बाद मृत्यु हो गई। कुछ घंटों के बाद लड़की पैदा हुई और कुछ ही घंटों में उसने भी दम तोड़ दिया।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डिलिवरी के बाद शिखा मिश्रा खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों प्री-मैच्योर नवजात शिशु के निधन से शिखा मिश्रा, उनके पति महेंद्र तिवारी और परिवार के लोग व सगे-संबंधी गहरे दुख में हैं। नन्हे मेहमानों के आने की खुशी में पति पत्नी एवं उनके परिवार के सदस्य काफी खुश थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उनकी गोद सूनी हो गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »