28 Mar 2024, 21:52:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सेक्स रैकेट में बॉलीवुड एक्ट्रेस गिरफ्तार, करती थी ऐसा काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:48PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक बालीवुड अभिनेत्री और मॉडल को गिरफ्तार किया है। मुंबई के एक पांच सितारा होटल में पुलिस ने रेड कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और दो लड़कियों को सुरक्षित निकाला है। चौंकाने वाली बात यह है कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएसपी डी.एस. स्वामी की अगुवाई में पुलिस ने होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
 
इस दौरान अभिनेत्री अमृता धनोआ (32) और मॉडल रिचा सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए उपलब्ध कराने का आरोप है। अभिनेत्री अमृता धनोआ बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता अरहान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के तहत नकली ग्राहकों को होटल में भेजा गया। उन्होंने लड़कियां उपलब्ध कराने वालों से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर दो लड़कियों को वहां से मुक्त कराया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »