29 Mar 2024, 13:53:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रॉ के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनायेंगे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 12:51PM | Updated Date: Jan 10 2020 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मनिर्माता करण जौहर रॉ के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पहले प्रमुख 'रामेश्वर नाथ काव' की जिंदगी पर आधारित होगी। नितिन गोखले की किताब पर आधारित होगी यह फिल्म। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जानकारी शेयर ही है।
 
करण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘‘पन्नों को फ्रेम में बदलना, एक समय में एक रोमांच।अधिक जानकारी जल्द ही आएगी!’’ फिल्म रामेश्वर नाथ काव की उस अनकही कहानी को सबके सामने लेकर आएगी जिसमें भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रॉ की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की दुनिया में काव का एक सफल नाम बनने का दास्तां शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »