मुंबई। छोटे पर्दे यानी टीवी पर कई ऐसे कलाकार हैं, जिनको आप हो सकता है चेहरे से पहचानते और पसंद करते हों। लेकिन उनके बारे में आपके पास अधिक जानकारी न हो। टीवी की दुनिया की एक ऐसी ही शख्सियत हैं 'एयरटेल 4 जी गर्ल'।आम लोगों में 'एयरटेल 4 जी गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल साशी छेत्री हाल फिलहाल में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल फिलहाल में ऐसा सुनने को मिल रहा है कि साशी छेत्री एक बॉलीवुड सेलेब के साथ रिलेशनशिप में हैं। वैसे उनके रिलेशनशिप के बारे में बात करने से पहले जरा साशी के बारे में जान लेते हैं। साशी ने 2015 में एयरटेल के साथ जुड़ी थीं और उन्होंने एयरटेल 4 जी के लिए प्रचार किया था। बता दें कि साशी छेत्री देहरादून की रहने वाली हैं और देहरादून से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई की है।
पढ़ाई खत्म करने के बाद साशी मुंबई चली गईं और वहां पर उन्होंने विज्ञापन की पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया। काम के दौरान ही उन्हें एयरटेल के विज्ञापन में मौका मिल गया और धीरे धीरे वो हर घर में 'एयरटेल 4 जी गर्ल' के नाम से फेमस हो गईं। इंडिया टीवी की अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक साशा म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर सचिन गुप्ता के रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि सचिन गुप्ता मेरे डैड की मारुति और टेबल नंबर 21 में अपना म्यूजिक दिया था। हालांकि दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई , लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों साथ में नजर आ जाते हैं।