16 Apr 2024, 18:56:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिना खान बनीं 'दुल्हन' - धूम मचा रही है ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 3:48PM | Updated Date: Dec 12 2019 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री हिना खान की कुछ तस्‍वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। दरअसल हिना खान का ये दुल्हन अवतार एक फोटोशूट के लिए है। तस्वीरों में हिना खान लहंगें के साथ सोने और मोतियों वाली ज्वैलरी पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही हिना ने दुल्हन की तरह नथ, मांगटीका, चूड़े और कलीरें भी पहनी हैं. हिना की बिंदी और आंख का मेकअप भी ध्यान खींच रहा है। इन खूबसूरत फोटोज के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा है, 'रांझणा के सेट से। बता दें कि हिना जल्दी ही अरिजीत सिंह के म्यूजिक एलबम रांझणा में नजर आने वाली है। एलबम में हिना के साथ प्रियांक शर्मा नजर आएंगे। हिना की तस्वीरों पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »