29 Mar 2024, 16:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेंग्नेट हुई करीना और कियारा, बीच में फंसे अक्षय कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:38PM | Updated Date: Nov 14 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' के पोस्टर सामने आ गए हैं। सुपरस्टार ने ट्विटर पर अलग-अलग पोस्टर शेयर किए हैं। इनमें से एक में वे दो बेबी बम्प्स के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "क्रिसमस के इस सीजन में कुछ गुड न्यूज फैलाएंगे। साल के अपकमिंग सबसे बड़े गुफ-अप के लिए बने रहिए साथ।
 
अक्षय कुमार ने फिल्म का तीसरा पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार, और दिलजीत दोसांझ दोनों करीना कपूर और कियारा अडवाणी के बेबी बंप के बीच फंसे दिख रहे हैं। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में करीना कपूर नजर आएंगी। इनके अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »