28 Mar 2024, 15:32:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोएना मित्रा ने 'साकी-साकी' गाने पर किया जमकर डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 1:06PM | Updated Date: Oct 14 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री कोएना मित्रा 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो गईं। हालांकि यह इस वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट्स और सलमान खान ने खूब मजे भी किए, क्योंकि कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए शो पर सुनील ग्रोवर और हर्ष लिंबाचिया पहुंचे थे। इतना ही नहीं शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपनी आगामी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। एक-एक कर कंटेस्टेंट्स ने नवाजुद्दीन के सामने परफॉर्म किया, जिसके बाद घर वालों को ईनाम में राशन दिया गया। परफॉर्म करने वाले कंटेस्टेंट्स में एक कोएना मित्रा भी थीं, जिन्होंने अपने गाने साकी-साकी पर गजब का डांस किया। इस गाने पर कोएना ऐसी थिरकीं कि शो के होस्ट सलमान खान भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »