29 Mar 2024, 19:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्वरा भास्कर ने उतारी अपनी सैंडिल, हाथ में लिया और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 1:36PM | Updated Date: Sep 19 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बुधवार रात को मुंबई में आईफा अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की लगभग हर हस्ती ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें हाथ में सैंडल लेना पड़ी। 
 
स्वरा भास्कर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह ऊप्स मोमेंट्स का शिकार होते होते बच गईं। इस दौरान इस शर्मिंदगी से बचने के लिए उन्होंने अपना सैंडल उतार कर हाथ में ले लिया। अब शो से स्वरा भास्कर की कई सारी फोटो वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर सब हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर अपने मुखर व्यक्तित्व और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वे ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और माजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। 
 
इसी बीच हाई हिल्स पहने हुए स्वरा भास्कर आईफा ग्रीन कारपेट पर पहुंचीं। इस दौरान स्वरा बेहद प्यारी लगी। वह वाइट ड्रेस में एक दम सिंड्रेला की तरह लग रही थीं। लेकिन शो के दौरान स्वारा जैसे ही कैमरे के सामने आई वह पोज देने के लिए तैयार हुई थी कि उनकी सैंडल उनकी लॉन्ग ड्रेस में अटक गई और वह गिरते -गिरते बच गईं या यूं कहे कि वह ऊप्स मोमेंट्स का शिकार होते बच गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »