24 Apr 2024, 07:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आइफा में सारा ने सभी अभिनेत्रियों को पछाड़ा, दिखी बेहद हॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 1:34PM | Updated Date: Sep 19 2019 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में बुधवार रात आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स 2019 में सभी बॉलीवुड सितारों ने समां बांध दिया। बता दें कि अब तक 12 देशों में हो चुके आइफा अवार्ड का पहली बार मायानगरी मुंबई में आयोजन किया गया है और इसे लेकर मुंबई में कल सितारों की महफिल सजी थीं।
 
आइफा अवार्ड 2019 में अभिनेता सलमान खान, कैटरीना कैफ, करण जौहर, आयु्ष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना, प्रीति जिंटा, विक्की कौशल, मौनी रॉय, रितेश देशमुख, उर्वशी रौतेला, सारा अली खान समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने चमक बिखेरीं. सारा का यहां से दमदार लुक सामने आया है।
 
आईफा के मंच से सारा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सारा ने ऑफ व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने एकदम हल्की ज्‍वेलरी कैरी की है।
 
सारा की फोटोज सामने आने के बाद फैंस उनकी तुलना बार्बी डॉल से कर ही हैं। सारा इस ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं।वैसे आपको बता दें कि सारा को केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »