23 Apr 2024, 14:45:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जूता चुराई रस्म में परिणीति ने जीजू निक से लिया था ये गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:42PM | Updated Date: Sep 17 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। इस शादी में हर कोई एक खास बात को बहुत जानना चाहता है। यह खास प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा को जूता चुराई की रस्म में निक जोनस ने कितने पैसे दिए थे। शादी होने से पहले जब परिणीति चोपड़ा से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मैं जूता चुराई की रस्म में जीजू से 5 मिलीयन डॉलर लूंगी। मैंने इस बारे में जीजू से बात की और उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें 10 मिलियन डॉलर दूंगा जो लगभग 37 करोड़ रुपए के बराबर है। शादी होने के बाद यह खबरें मिली कि निक ने अपनी सालियों को सिर्फ 5-5 लाख रुपये दिए। इस बारे में परिणीति ने कोई बयान नहीं दिया। 
 
परिणीति ने बाद में बताया कि उन्हें जूता चुराई की रस्म में क्या मिला। नेहा धूपिया के शो 'वोग बीएफएफ' में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि जब हमने यह रश्मि की और फिर जीजू से कैश मांगा। इसके बाद जीजू ने इशारा कर दिया और फिर हम पीछे देखने लगे। कोई शख्स बड़ी सी ट्रे लेकर आया और उसमें बहुत सारी हीरे की अंगूठियां थी।
 
परिणीति के मुताबिक हीरे की अंगूठियां देखने के बाद सभी सालियां बहुत ज्यादा खुश हो गई। हमें सिर्फ हीरे की अंगूठी ही नहीं बल्कि और कई तरह के गिफ्ट मिले। मुझे बहुत खुशी हुई कि हमारे जीजू इतने दिलदार हैं। प्रियंका एवं निक की शादी में लगभग 200 अतिथि पहुंचे थे। 1 दिसंबर को इन दोनों क्रिश्चियन रीति से तो वही 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »