29 Mar 2024, 04:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका का रैंप पर दिखा कहर - दिखाया अपना सेक्‍सी रूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:24PM | Updated Date: Aug 25 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिव में अपना जलवा बिखेरा। इस फैशन शो में मलाइका भी सेक्सी अवतार में रैंप पर उतरीं। वो डिजाइनर दिया राजवीर के लिए शोस्टॉपर बनी थीं। इस दौरान मलाइका मैरून कलर के डीप नेक टॉप के साथ फ्रंट कट स्कर्ट में बेहद ग्लैमरस और हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। स्टाइल क्वीन के नाम से जानी जाने वाली मलाइका का रैंप वॉक के दौरान हर अंदाज देखने लायक है। फुल मेकअप के साथ मैरून लिपस्टिक और ओपन स्ट्रेट हेयर्स उनके लुक कम्पलीट कर रहे हैं। 
 
सामने आईं तस्वीरों में बॉलीवुड की मुन्नी का कॉन्फीडेंस देख आपकी सांसे थम जाएंगी। मलाइका को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। लैक्मे फैशन वीक में मलाइका कयामत ढा रही हैं। उनके रैंप की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »