मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन बहुत जल्द मां बनने वाली हैं और उन्होंने इस बात की जानकरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अब उन्होंने अपने बेबी बंप की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
एमी ने हाल ही में ये तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने बढ़ते बेबी बंप को देखकर कितनी खुश हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि बंप स्पैम शुरू हो गया है।