29 Mar 2024, 02:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दबंग 3 में भू माफियाओं के खिलाफ सलमान खान ऐसे लड़ेंगे लड़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 4:02PM | Updated Date: Apr 9 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान दबंग 3 में भू माफियाओं के विरूद्ध लड़ाई करते नजर आएंगे। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग के तीसरे संस्करण की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आयेंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में इस बार चुलबुल पांडे का किरदार निभा रहे सलमान खान को माफियाओं के साथ लड़ते हुए दिखाया जाएगा। 
 
कहा जा रहा है कि फिल्म उत्तर भारत में जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया की एक सच्ची कहानी पर आधरित होगी और सलमान खान भू-माफियाओं से मुकाबला करेंगे। फिल्म में साउथ के सुपर स्टार सुदीप विलेन के रोल में हैं और वो चुलबुल पांडे से दो-दो हाथ करेंगे। कहा जा रहा है कि सलमान खान के इस फिल्म में दो अवतार होंगे। फिल्म में सलमान की दबंग के पहले भाग में दिखाए गए काल खंड के पहले हुई घटनाओं को दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान और सुदीप के बीच चोर-पुलिस का खेल चलता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »