16 Apr 2024, 21:08:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ 'नशे सी चढ़ गई' पर रणवीर ने किया डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 2:06PM | Updated Date: Apr 8 2019 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 83 के लिए धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। पिछले दिनों उनकी ट्रेनिंग की कई वीडियो और फोटो सामने आए थे जिसमें कपिल देव रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखा रहे थे। ऑनस्क्रीन धामल मचाने वाले एक्टर ऑफस्क्रीन काफी मस्ती करते हैं। हाल ही में एक्टर का खास वीडियो सामने आया है जिसमें वो डांस जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
 
इस वीडियो में बेफिक्रे का गाना 'नशे सी चढ़ गई' पर क्रिकेटर मोनिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान 68 वर्षीय मोनिंदर अमरनाथ और 62 वर्षीय बलविंदर सिंह संधू एक दूसरे के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में 83 के सभी स्टार कास्ट दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कपिल देव के साथ-साथ एक्स क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू और मोनिंदर अमरनाथ भी इन एक्टर्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
 
कबीर खान की ये फिल्म साल 1983  में भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच हुए वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित है जिसमें रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।  फिलहाल सभी एक्टर्स इस फिल्म के लिए तगड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग 15 मई से शुरू की जाएगी। फिल्म की शूटिंग करीबन 100 दिनों तक चलेगी जिसमें कुछ सीन्स लंदन और स्कॉटलैंड में शूट किए जाएंगे।
 
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है। फिल्म '83' को 2020 में रिलीज किया जाएगा। वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय में देखा गया था। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर दमदार कमाई की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »