16 Apr 2024, 09:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनता अर्जुन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार गुप्ता इन दिनों क्राइम ड्रामा इंडियाज मोस्ट वांटेड बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है। ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है। कौशिक रंगकर्मी रहे। 
 
लखनऊ में इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने उन्हें नाटक का मंचन करते देखा था। उन्हें दिल्ली में दो साल की ट्रेनिंग दी गई और बाद में रॉ ने उन्हें 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा, नबी अहमद शाकिर बना कर। कौशिक ने वहां की एक लड़की से शादी कर ली और पहले पाकिस्तानी आर्मी में क्लर्क बना और फिर मेजर। 
 
वर्ष 1972 से 1983 तक कौशिक ने भारतीय खुफिया अधिकारियों को कई बड़ी जानकारियां दीं। बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कौशिक का 47 साल की उम्र में पाकिस्तान की जेल में निधन हो गया। उन्होंने बिना एक भी गोली चलाये कुख्यात आतंकी को पकड़वाया  था। 
 
राजकुमार गुप्ता ने कौशिक की माँ और भाई से मिली जानकारी के आधार पर ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं। इंडियाज मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि अर्जुन कपूर सीरियस और हार्ड वर्किंग एक्टर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »